'बैडएस रविकुमार'-'लवयापा' पर भारी पड़ी 'सनम तेरी कसम' और 'इंटरस्टेलर' 'बैडएस रविकुमा'र और 'लवयापा' पर नौ साल पुरानी फिल्म 'सनम तेरी कसम' भारी पड़ गई है। 'सनम तेरी कसम' को लोगों की भरपूर प्यार मिल रहा है, फिल्म ने तीसरे दिन लगभग छह करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 15.5 करोड़ रुपये के आस-पास पहुंच गया है, जो कि ओरिजनल कलेक्शन से 170 फीसदी ज्यादा है। वहीं, हॉलीवुड फिल्म 'इंटरस्टेलर' भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार कर रही है। फिल्म ने रविवार को तीन करोड़ 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया। पहले सप्ताहांत में फिल्म ने नौ करोड़ के आस-पास की कमाई की है। एंटर