एक्ट्रेस मेगन के जीवन में ऐसे हुई थी असली 'प्रिंस' की एंट्री ब्रिटेन के ड्यूक प्रिंस हैरी और अमेरिकन एक्ट्रेस मेगन मार्केल की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है मेगन और हैरी आज अपनी शादी की पांचवीं सालगिरह मना रहे हैं हैरी और मेगन की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए 2016 में हुई थी पहली मुलाकात में ही दोनों को एक-दूसरे की कंपनी बहुत पसंद आई थी प्रिंस हैरी और मेगन ने काफी समय तक लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहकर एक-दूसरे को डेट किया प्रिंस होने के बाद भी हैरी ने मेगन को घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया था प्रिंस हैरी का रोमांटिक प्रपोजल देख मेगन ने खुशी-खुशी शादी के लिए हां कर दी थी 19 मई 2018 को प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल ने विंडसर कैसल में शादी की थी हैरी और मेगन दो बच्चों के माता-पिता भी हैं, जिनका नाम आर्ची हैरिसन माउंटबेटन-विंडसर और लिलिबेट डायना माउंटबेटन-विंसडर है हैरी और मेगन एक-दूसरे के साथ काफी खुश हैं ....