वीकडेज में भी ओपेनहाइमर का दबदबा कायम ओपेनहाइमर को दुनियाभर में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है समीक्षकों से लेकर दर्शकों तक ने फिल्म की जमकर सराहना की है भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने छठवें दिन छह करोड़ का कारोबार किया है इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 68 करोड़ हो गया है माना जा रहा है कि जल्द ही यह फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है एंटरटेनमेंट डेस्क