तीसरे दिन छुट्टी का फायदा नहीं उठा सकी ओपेनहाइमर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ओपेनहाइमर ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे दी है फिल्म को दुनियाभर में काफी प्रशंसा मिल रही है शानदार ओपनिंग के बाद यह फिल्म रविवार को खास उछाल दर्ज नहीं कर सकी बीते दिन फिल्म ने 17 करोड़ 25 लाख का बिजनेस किया था शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने तीसरे दिन 17 करोड़ 50 लाख का कलेक्शन किया है इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 49.50 करोड़ हो गई है एंटरटेनमेंट डेस्क