'मुफासा' ने दिखाईं 'पुष्पा 2' को आंखें, रविवार को बटोर डाले इतने करोड़
अमर उजाला
Mon, 6 January 2025
Image Credit : यूट्यूब
मुफासा द लायन किंग फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शानदार कमाई कर सबको चौंका दिया है। फिल्म ने भारत में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर शानदार सफला हासिल की है।
Image Credit : सोशल मीडिया
मुफासा ने डेडपूल एंड वूल्वरिन को पछाड़ते हुए यह भारत में 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन चुकी है।
Image Credit : सोशल मीडिया
रविवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पांच करोड़ 25 लाख रुपये का कारोबार किया।
Image Credit : सोशल मीडिया
मुफासा का यह कलेक्शन पुष्पा 2 से केवल एक करोड़ 75 लाख रुपये ही कम है। यह आंकड़ें इस बात का सबूत है कि फिल्म को भारतीय दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है।
Image Credit : सोशल मीडिया
मुफासा की कुल कमाई अब 136.5 करोड़ रुपये हो गई है।
Image Credit : इंस्टाग्राम
उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही यह फिल्म 150 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है।
Image Credit : सोशल मीडिया
डेडपूल एंड वूल्वरिन पर भाड़ी पड़ी मुफासा, ओपेनहाइमर को भी छोड़ा पीछे