'मुफासा' की तेज हुई दहाड़, पांचवें दिन कर डाला बड़ा कारनामा
अमर उजाला
Wed, 25 December 2024
Image Credit : एक्स
साल की आखिरी बड़ी हॉलीवुड रिलीज 'मुफासा: द लॉयन किंग' 20 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर आई और पहले ही दिन शानदार प्रदर्शन किया। फिल्म ने अपनी रिलीज के दिन 8.3 करोड़ रुपये की कमाई की।
Image Credit : एक्स
फिल्म ने शनिवार को 13.25 करोड़ रुपये और रविवार को 17.3 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया। यह हॉलीवुड फिल्म भारतीय दर्शकों में अपनी पकड़ बनाने में सफल रही।
Image Credit : इंस्टाग्राम
हालांकि, चौथे दिन फिल्म को 63% की गिरावट का सामना करना पड़ा। इस दिन फिल्म ने 6.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
Image Credit : इंस्टाग्राम
क्रिसमस से एक दिन पहले फिल्म के कलेक्शन में जबर्दस्त उछाल देखने को मिला। मंगलवार को फिल्म ने 8.44 करोड़ रुपये की कमाई की। पांचवें दिन की यह कमाई किसी बड़े कारनामे से कम नहीं है। आमतौर पर पांचवें दिन कलेक्शन में उछाल नजर नहीं आता है।
Image Credit : इंस्टाग्राम
बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अब हाफ सेंचुरी लगा चुकी है। फिल्म का कुल कलेक्शन अब 53.54 करोड़ रुपये हो चुका है।
Image Credit : इंस्टाग्राम
मुफासा का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर 'पुष्पा 2' से है। दोनों ही फिल्में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल हो रही हैं।
Image Credit : एक्स
मंडे टेस्ट में 'मुफासा' पास हुई या फेल? आइए जानते हैं