मंडे टेस्ट में 'मुफासा' पास हुई या फेल? आइए जानते हैं

अमर उजाला

Tue, 24 December 2024

Image Credit : एक्स
‘मुफासा: द लॉयन किंग’ भारत में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वीकएंड में दौरान इसने शानदार कमाई की। हालांकि, सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में गिरावट नजर आई।
Image Credit : इंस्टाग्राम
फिल्म ने वीकएंड में कुल 30.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
 
Image Credit : इंस्टाग्राम
सिनेमाघरों में वीकेंड के बाद सोमवार को ‘मुफासा’ का कलेक्शन आधा हो गया और फिल्म ने चौथे दिन छह करोड़ 40 लाख रुपये कमाए।
 
Image Credit : इंस्टाग्राम
फिल्म ने अब तक भारत में कुल 45.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो कि अच्छा प्रदर्शन माना जा रहा है।
 
Image Credit : इंस्टाग्राम
‘मुफासा: द लॉयन किंग’ ने बॉक्स ऑफिस पर ‘वेनम: द लास्ट डांस’, ‘जोकर 2’, और ‘किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
Image Credit : इंस्टाग्राम
‘मुफासा: द लॉयन किंग’ के हिंदी वर्जन में शाहरुख खान ने ‘मुफासा’ को आवाज दी है, जबकि उनके बेटे आर्यन ने ‘सिम्बा’ और छोटे बेटे अबराम ने ‘बेबी मुफासा’ को आवाज दी है।
Image Credit : एक्स

पहले वीकएंड पर जमकर गरजा 'मुफासा', इन फिल्मों के छोड़ा पीछे

इंस्टाग्राम
Read Now