पहले वीकएंड पर जमकर गरजा 'मुफासा', इन फिल्मों के छोड़ा पीछे
अमर उजाला
Mon, 23 December 2024
Image Credit : इंस्टाग्राम
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'मुफासा: द लॉयन किंग' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। 'पुष्पा 2' और 'वनवास' जैसी फिल्मों के बीच भी मुफासा ने अपनी पकड़ बनाए रखी है। फिल्म ने तीसरे दिन भी अच्छा प्रदर्शन किया है।
Image Credit : इंस्टाग्राम
'मुफासा' ने भारत में अपने पहले दो दिनों में लगभग 22.50 करोड़ रुपये की कमाई की। यह फिल्म दुनियाभर में भी अच्छी कमाई कर रही है। तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा।
Image Credit : इंस्टाग्राम
'पुष्पा 2' की शानदार कमाई के बावजूद 'मुफासा: द लॉयन किंग' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर कोई खास असर नहीं पड़ा है।
Image Credit : इंस्टाग्राम
फिल्म के तीसरे दिन की कमाई में जबर्दस्त उछाल देखा गया। 'मुफासा' ने तीसरे दिन 18.75 करोड़ रुपये की कमाई की। इससे फिल्म का कुल कलेक्शन 41.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
Image Credit : इंस्टाग्राम
'मुफासा' ने पहले वीकएंड के दौरान वेनम: द लास्ट डांस, जोकर 2, और किंगडम ऑफ द प्लेनेट ऑफ द एप्स जैसी बड़ी हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ दिया है।
Image Credit : इंस्टाग्राम
पहले वीकएंड पर शानदार कलेक्शन के बाद अब फिल्म के 100 करोड़ी क्लब में पहुंचने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।