19वें दिन 'मुफासा' ने की कितनी कमाई? आइए जानते हैं ‘मुफासा द लायन किंग’ ने दुनियाभर में धूम मचा दी है। फिल्म अब तक 4000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। यह फिल्म न केवल वैश्विक रूप से, बल्कि भारत में भी जबर्दस्त सफलता हासिल कर चुकी है। 19 दिन बाद भी ‘मुफासा’ का जलवा कायम है और यह फिल्म टिकट खिड़की पर करोड़ों में खेल रही है। तीसरे मंगलवार को फिल्म ने एक करोड़ तीन लाख रुपये का शानदार कलेक्शन किया। अब तक फिल्म की कुल कमाई 125.25 करोड़ रुपये हो चुकी है। आने वाले समय में यह फिल्म 150 करोड़ी क्लब में भी शामिल हो सकती है। एंटर