'पुष्पा 2' के तूफान में डटकर खड़ी है 'मुफासा', इस मामले में बनने जा रही नंबर वन 'मुफासा द लायन किंग' ने भारत में पुष्पा 2 की आंधी के बीच भी शानदार कारोबार किया है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 74.25 करोड़ रुपये का जबर्दस्त कलेक्शन किया। यह दिखाता है कि भारतीय दर्शकों ने फिल्म को काफी ज्यादा पसंद किया है। दूसरे हफ्ते में भी फिल्म की मजबूत पकड़ बरकरार रही। इसने 50.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त पकड़ बनाई। फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को दो करोड़ 35 लाख रुपये का कारोबार किया। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक फिल्म की कुल कमाई 126.9 करोड़ रुपये हो चुकी है। 2024 में भारत में अब तक 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' हॉलीवुड की सबसे कामयाब फिल्म रही है, लेकिन 'मुफासा' इसे जल्द ही पीछे छोड़ने वाली है। एंटर