मुफासा की छप्परफाड़ कमाई, टॉम क्रूज की फिल्म को पछाड़ा, टॉप 10 में बनाई जगह

अमर उजाला

Thu, 2 January 2025

Image Credit : यूट्यूब
'मुफासा' भारत में दर्शकों के दिलों पर अपना जादू खूब चला रही है। फिल्म के पहले हफ्ते में 74.25 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी
 
Image Credit : सोशल मीडिया
दूसरे हफ्ते में भी इसका जलवा बरकरार रहा। 13वें दिन फिल्म ने नौ करोड़ 40 लाख रुपये की कमाई की, जिससे इसकी कुल कमाई 122.1 करोड़ रुपये पहुंच गई।
Image Credit : सोशल मीडिया
'मुफासा' ने भारत में शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप 10 फिल्मों में अपनी जगह बनाई है। यह अब भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्मों में शामिल हो गई है।
Image Credit : सोशल मीडिया
नए साल के मौके पर फिल्म ने 2023 की हिट फिल्म 'मिशन: इम्पॉसिबल - डेड रेकनिंग पार्ट-1' की कमाई को पछाड़ दिया। टॉम क्रूज की इस फिल्म ने भारत में 119.53 करोड़ की कमाई की थी।
Image Credit : सोशल मीडिया
मुफासा की शानदार कमाई ने यह साबित कर दिया कि दर्शक हमेशा अच्छे कंटेंट की तलाश में रहते हैं, चाहे वह हॉलीवुड हो या बॉलीवुड।
 
Image Credit : सोशल मीडिया
टॉप 10 की लिस्ट में यह फिल्म अवतार द वे ऑफ वॉटर, एवेंजर्स: एंडगेम, एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर, स्पाइडर-मैन - नो वे होम, जंगल बुक, द लायन किंग, डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस, ओपेनहाइमर और डेडपूल एंड वूल्वरिन से केवल पीछे है।
 
Image Credit : एक्स

19 हॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी मुफासा, जानें कुल कलेक्शन

यूट्यूब
Read Now