19 हॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी मुफासा, जानें कुल कलेक्शन
अमर उजाला
Wed, 1 January 2025
Image Credit : यूट्यूब
डिज्नी की फिल्म 'मुफासा' 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। भारतीय दर्शकों के बीच इसे खासा पसंद किया जा रहा है। बेबी जॉन से ज्यादा फैमिली ऑडियंस इस फिल्म को तरजीह दे रही है।
Image Credit : सोशल मीडिया
हॉलीवुड फिल्म 'मुफासा' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक जोरदार प्रदर्शन किया है।
Image Credit : सोशल मीडिया
'मुफासा' ने मंगलवार को भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी और 12वें दिन पांच करोड़ 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया।
Image Credit : एक्स
अब तक फिल्म की कुल कमाई 112.45 करोड़ रुपये हो चुकी है, जो भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी उपलब्धि है।
Image Credit : एक्स
'मुफासा' ने कई हिट हॉलीवुड फिल्मों के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है, जिनमें 'स्पाइडर-मैन होमकमिंग', 'जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन', और 'ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर' जैसी फिल्में शामिल हैं।
Image Credit : सोशल मीडिया
इसके साथ ही फिल्म ने 'फास्ट एंड फ्यूरियस 7', 'फास्ट एक्स', 'जुरासिक वर्ल्ड', 'मिशन इम्पॉसिबल' समेत 19 हॉलीवुड फिल्मों को भी पछाड़ दिया है।
Image Credit : इंस्टाग्राम
मुफासा ने किया बड़ा कमाल, सोमवार को इस हॉलीवुड फिल्म को छोड़ा पीछे