मुफासा ने किया बड़ा कमाल, सोमवार को इस हॉलीवुड फिल्म को छोड़ा पीछे
अमर उजाला
Tue, 31 December 2024
Image Credit : इंस्टाग्राम
फिल्म 'मुफासा द लायन किंग' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर जारी है। यह फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में सफल हो रही है। 'मुफासा' ने भारत में 100 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री कर ले ली है। यह एक बड़ी उपलब्धि है।
Image Credit : सोशल मीडिया
फिल्म हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में अच्छा कलेक्शन कर रही है। इसने हिंदी में अब तक 37.1 करोड़ रुपये की कमाई की है।
Image Credit : सोशल मीडिया
अंग्रेजी में भी मुफासा शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने अब तक 37.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
Image Credit : सोशल मीडिया
सोमवार को फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर पांच करोड़ 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया, जिससे इसकी कुल कमाई 107.1 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
Image Credit : सोशल मीडिया
'मुफासा द लायन किंग' ने 'गॉडजिला एक्स कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' को पीछे छोड़ते हुए एक नया मुकाम हासिल कर लिया है।
Image Credit : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'गॉडजिला एक्स कॉन्ग' ने भारत में 106.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जिसे 'मुफासा' ने अब पार कर लिया है।
Image Credit : इंस्टाग्राम
बॉक्स ऑफिस पर गूंज रही मुफासा की दहाड़, 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई फिल्म