मंडे टेस्ट में फेल हुई 'मिशन इम्पॉसिबल 7' मिशन इम्पॉसिबल 7 में टॉम क्रूज एक बार फिर जबर्दस्त एक्शन करते नजर आए हैं विदेश के साथ फिल्म को भारत में भी पसंद किया जा रहा है हालांकि, मंडे टेस्ट में यह फिल्म फेल हो गई है रविवार को 17.3 करोड़ का कलेक्शन करने के बाद सोमवार को फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट दिखी शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने छठवें दिन महज पांच करोड़ का कारोबार किया है इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 68.50 करोड़ हो गया है एंटरटेनटमेंट डेस्क