मिशन इम्पॉसिबल 7 ने पांचवें दिन की धुआंधार कमाई टॉम क्रूज एक बार फिर दर्शकों के लिए मिशन इम्पॉसिबल फ्रेंचाइजी की नई फिल्म लेकर आ गए हैं इस फिल्म में वह जबर्दस्त एक्शन मोड में नजर आए हैं भारत में भी इस फिल्म को लोगों से भरपूर प्यार मिल रहा है लगातार गिरावट के बाद फिल्म की कमाई ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक रविवार को फिल्म ने 16 करोड़ का कलेक्शन किया है इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 62.20 करोड़ हो गई है एंटरटेनमेंट डेस्क