'मिशन इम्पॉसिबल' ने चौथे दिन कर डाली बंपर कमाई हॉलीवुड फिल्म मिशन इम्पॉसिबल लोगों को काफी पसंद आ रही है भारत में भी इस फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है पहले दिन की धांसू कमाई के बाद वीकडेज की वजह से फिल्म के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई थी हालांकि, चौथे दिन फिल्म ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है टॉम क्रूज स्टारर इस फिल्म ने शनिवार को 14 करोड़ 50 लाख का कलेक्शन किया है इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 45.10 करोड़ हो गई है एंटरटेनमेंट डेस्क