दूसरे दिन ही धीमी पड़ी 'मिशन इम्पॉसिबल 7' की रफ्तार मिशन इम्पॉसिबल डेथ रेकनिंग पार्ट वन का लोगों को लंबे समय से इंतजार था इस फिल्म में टॉम क्रूज एक बार फिर जबर्दस्त एक्शन करते नजर आए हैं ओपनिंग डे पर फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था पहले दिन मिशन इम्पॉसिबल 7 ने 12 करोड़ 30 लाख का कलेक्शन किया था शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने गुरुवार को आठ करोड़ 50 लाख की कमाई की है इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 20.80 करोड़ हो गई है एंटरटेनमेंट डेस्क