11वें दिन MI 7 की कमाई ने फिर पकड़ी रफ्तार मिशन इम्पॉसिबल 7 दुनियाभर में तहलका मचा रही है टॉम क्रूज की यह एक्शन फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है भारत में भी फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है वीकडेज पर कमाई में गिरावट के बाद दूसरे वीकएंड पर फिल्म ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 11वें दिन फिल्म ने चार करोड़ 25 लाख का कलेक्शन किया है इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 87.25 करोड़ हो गया है एंटरटेनमेंट डेस्क