अमर उजाला
Sun, 4 May 2025
भारत में हॉलीवुड फिल्मों को लेकर भी काफी क्रेज देखा जाता है। खासकर मार्वल स्टूडियो की सुपरहीरो वाली फिल्में भारतीय दर्शकों को पसंद आती हैं।
01 मई 2025 को एक हॉलीवुड फिल्म ‘थंडरबोल्ट्स’ भी भारत में रिलीज हुई।
फिल्म को भारत के सिनेमाघरों में लगे हुए चार दिन हो चुके हैं। जानिए, इसने अब तक कितनी कमाई की है।
चौथे दिन की बात करें तो अब तक प्राप्त आंकड़ाें के अनुसार ‘थंडरबोल्ट्स’ ने 2.74 करोड़ रुपये की कमाई की है।
‘थंडरबोल्ट्स’ फिल्म की कुल कमाई की बात की जाए तो इसने अब तक 11.08 करोड़ रुपये भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बटोर लिए हैं।
फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.85 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था।
यह हॉलीवुड फिल्म कमाई के मामले में हालिया रिलीज भारतीय फिल्मों को टक्कर दे रही है।
कंट्रोवर्सी के बीच जस्टिन ने की नए गाने की तैयारियां, फैंस ने दिए ये रिएक्शन