बॉक्स ऑफिस पर छठवें दिन भी Fast X का दबदबा कायम हॉलीवुड एक्शन फिल्म Fast X भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है वीकएंड के शानदार कलेक्शन के बाद वीकडेज में भी फिल्म की पकड़ बरकरार है पांचवें दिन फिल्म ने 6 करोड़ का कलेक्शन किया था शुरुआती आंकड़ों के अनुसार छठवें दिन फिल्म ने पांच करोड़ 25 लाख का कारोबार किया है इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 71 करोड़ हो गया है एंटरटेनमेंट डेस्क