करोड़पति सिंगर का सादगी भरा अंदाज, स्कूटी से किया सफर, लाखों में बिक रहे शो के टिकट

अमर उजाला

Sat, 25 January 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम
हॉलीवुड के मशहूर बैंड कोल्डप्ले 25 और 26 जनवरी को गुजरात के अहमदाबाद में लाइव परफॉर्म करने वाला है।
 
Image Credit : इंस्टाग्राम
बैंड के लीड सिंगर क्रिस मार्टिन ने अहमदाबाद में अपनी एंट्री एक अनोखे तरीके से की। इस दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
 
Image Credit : इंस्टाग्राम
इस वीडियो में क्रिस मार्टिन अहमदाबाद की सड़कों पर स्कूटर की सवारी करते हुए नजर आए ।
 
Image Credit : इंस्टाग्राम
कोल्डप्ले के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा गया - "अहमदाबाद पहुंचते हुए"। साथ ही एक प्यारी सी फोटो भी पोस्ट की गई।
Image Credit : इंस्टाग्राम
फोटो में भी क्रिस का मस्तीभरा अंदाज साफ नजर आ रहा है, जिससे उनके फैंस खुश हो गए हैं।
Image Credit : इंस्टाग्राम
कोल्डप्ले 25 और 26 जनवरी को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में परफॉर्म करेगा। उनके कॉन्सर्ट के टिकट लाखों रुपये में बिक रहे हैं।
Image Credit :

मुफासा की कमाई में चौथे सोमवार को आई बड़ी गिरावट, जानें कलेक्शन

यूट्यूब
Read Now