‘हरि हर वीर मल्लु’ को वीकएंड का मिला फायदा, कमाए इतने करोड़

अमर उजाला

Mon, 28 July 2025

Image Credit : एक्स

साउथ सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण की फिल्म 'हरि हर वीर मल्लु' 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

Image Credit : यूट्यूब

ज्योति कृष्णा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हरि हर वीर मल्लु’ ने ओपनिंग डे पर शानदार कलेक्शन किया था, लेकिन उसके बाद फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली।

Image Credit : यूट्यूब

फिल्म ने बीते रविवार यानी कि रिलीज के चौथे दिन 11 करोड़ रुपये कमाए। वहीं फिल्म ने शनिवार को 9.15 करोड़ रुपये कमाए थे।

Image Credit : यूट्यूब

इसके अलावा रिलीज के पहले दिन फिल्म ने 34.75 करोड़ रुपये कमाए और दूसरे दिन इसने मात्र 8 करोड़ रुपये कमाए थे।

 

Image Credit : यूट्यूब

‘हरि हर वीर मल्लु’ के अभी तक के कुल कलेक्शन की बात करें, तो इसने चार दिनों में 75.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। हालांकि, फिल्म को वीकएंड का फायदा मिला है।

Image Credit : यूट्यूब

फिल्म की कहानी 17वीं सदी की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें पवन कल्याण ‘वीर मल्लु’ नाम के योद्धा की भूमिका निभा रहे हैं।

Image Credit : यूट्यूब

इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल भी नजर आ रहे हैं। पवन कल्याण और बॉबी देओल के अलावा इसमें निधि अग्रवाल और नगरगिस फाखरी भी मौजूद हैं।

Image Credit : यूट्यूब

वीकएंड पर एक बार फिर आया 'सैयारा' की कमाई में उछाल

यूट्यूब
Read Now