अमर उजाला
Sat, 8 November 2025
ट्रेलर सामने आने के बाद से ही इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म ‘हक’ चर्चाओं में बनी थी।
अब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और पहले दिन की कमाई भी सामने आ गई है।
सैकनिल्क के मुताबिक, ‘हक’ ने पहले दिन 1.65 करोड़ रुपए के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत की है।
‘हक’ के लिए यह एक धीमी शुरुआत है। लेकिन फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
ऐसे में उम्मीद है कि आने वाले दिनों में फिल्म को वर्ल्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल सकता है।
देखने वाली बात ये होगी कि क्या ‘हक’ वीकेंड का फायदा उठा पाती है। क्योंकि ‘हक’ के साथ रिलीज हुई फिल्मों को कुछ खास रिव्यूज नहीं मिले हैं।
हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर ‘हक’ का मुकाबला सोनाक्षी सिन्हा की ‘जटाधरा’, रश्मिका मंदाना की ‘द गर्लफ्रैंड’ और हॉलीवुड फिल्म ‘प्रेडेटर: बैडलैंड्स’ से है।
सुपर्ण एस वर्मा द्वारा निर्देशित ‘हक’ देश के ऐतिहासिक शाह बानो केस पर आधारित है।
ऑफ शोल्डर ड्रेस में अनुष्का ने दिखाए जलवे, बिकिनी में नजर आईं श्रेया