तीसरे दिन भी 'हनुमान' की बंपर कमाई, जानें कुल कलेक्शन तेजा सज्जा की फिल्म हनुमान लोगों को खूब पसंद आ रही है छोटे बजट में बनकर तैयार हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर रही है पेड प्रीव्यू से ही फिल्म अच्छा बिजनेस कर रही है बीते दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 12.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक तीसरे दिन फिल्म ने 12.43 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 37.08 करोड़ हो गई है एंटरटेनमेंट डेस्क