'ग्राउंड जीरो' के अलावा इन फिल्मों के लिए पहचाने जाते हैं डायरेक्टर तेजस

अमर उजाला

Mon, 21 April 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम @therealemraan

तेजस विजय देओस्कर इस समय अपनी निर्देशित फिल्म 'ग्राउंड जीरो' से चर्चा में हैं, जिसमें इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में है। यह फिल्म 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।  

Image Credit : इंस्टाग्राम- @tejasdeoskar

इस फिल्म में इमरान हाशमी एक बीएसएफ ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे, जो कश्मीर के उस दौर की कहानी कहती है, जब आतंकवाद अपने चरम पर था।

Image Credit : पीटीआई

इससे पहले भी डायरेक्टर तेजस को कई फिल्मों की वजह से पहचाना जाता है। आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में।

 

Image Credit : इंस्टाग्राम- @tejasdeoskar

बकेट लिस्ट

तेजस विजय के निर्देशन में बनी फिल्म 'बकेट लिस्ट' एक शानदार कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में माधुरी दीक्षित हैं, जिन्हें हार्ट ट्रांसप्लांट के बाद एक नई जिंदगी मिलती है और वह अपनी हार्ट डोनर महिला की इच्छा पूरा करने का प्रयास करती हैं। यह फिल्म मराठी भाषा में है, जो 2018 में रिलीज हुई थी।

Image Credit : इंस्टाग्राम@madhuridixitnene

छतरीवाली

साल 2023 में तेजस एक फिल्म बनाते है, जिसमें रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिका में है। इसकी कहानी में रकुल रसायन विज्ञान विषय की विद्वान हैं और वह अपने ज्ञान का उपयोग युवाओं को शिक्षा देकर करना चाहती हैं। यह फिल्म हिंदी भाषा में बनाई गई है।

Image Credit : इंस्टाग्राम @rakulpreet

अजिंक्य

संदीप कुलकर्णी और कादम्बरी कदम अभिनीत यह फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी में अनंत नाम का किरदार एक पूर्व बास्केटबॉल खिलाड़ी रहता है, जो कोच रहता है। इसमें यह दिखाया गया है कि कैसे वह अपने काम और निजी जीवन के बीच में संतुलन बनाता है। इस फिल्म को मराठी भाषा में रिलीज किया गया था।

Image Credit : इंस्टाग्राम- @tejasdeoskar

देवमानुस

यह बात आपको जानकार हैरानी होगी तेजस विजय द्वारा निर्देशित फिल्म 'देवमानुस' भी 25 अप्रैल को रिलीज होगी और उसी दिन 'ग्राउंड जीरो' भी आएगी। आपको बताते चलें कि यह फिल्म मराठी थ्रिलर फिल्म है, जिसमें महेश मांजरेकर, रेणुका शहाणे और सुबोध भावे जैसे शानदार कलाकार हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम @renukash710

‘द भूतनी’ का नया गाना रिलीज, पलक तिवारी संग रोमांस करते दिखे सनी सिंह

इंस्टाग्राम- @palaktiwarii
Read Now