रविवार को ‘ग्राउंड जीरो’ को मिली बढ़त, जानिए अब तक किया कितना कलेक्शन

अमर उजाला

Mon, 28 April 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम therealemraan

इमरान हाशमी की फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म में इमरान हाशमी ने आर्मी अफसर की भूमिका निभाई है।

Image Credit : एक्स

तेजस प्रभा विजय देओस्कर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की।

Image Credit : एक्स

दूसरे दिन इसकी कमाई में बढ़त हुई और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से 1.9 करोड़ रुपये बटोरे।

Image Credit : एक्स

रविवार को फिल्म की कमाई में और उछाला आया और इसने 2.15 करोड़ का कलेक्शन किया।
 

Image Credit : एक्स

फिल्म की कुल कमाई की बात की जाए तो इसने तीन दिनों में 5.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

Image Credit : एक्स

फिल्म की कहानी दुर्दांत आतंकवादी ‘गाजी बाबा’ के खात्मे पर आधारित है। इमरान हाशमी ने इसमें बीएसएफ कमांडेंट नरेंद्र नाथ धर दुबे का रोल निभाया है।

Image Credit : एक्स

फिल्म के बजट की बात करें बताया जा रहा है कि इसे 50 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।

Image Credit : इंस्टाग्राम @therealemraan

फिल्म में इमरान हाशमी के अलावा साई तम्हणकर, जोया हुसैन, मुकेश तिवारी, रॉकी रैना और गुनीत सिंह जैसे कलाकार भी शामिल हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम @therealemraan

‘ओ वुमनिया’ से लेकर ‘मां का फोन आया’ जैसे मशहूर गानों से स्नेहा खानवलकर को मिली उड़ान

इंस्टाग्राम- @snekhanwalkar
Read Now