अमर उजाला
Fri, 4 April 2025
अजित कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गुड बैड अग्ली' का ट्रेलर आज शुक्रवार के दिन रिलीज होने वाला है।
फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी रोमांच है, इसके टीजर ने भी अजित के लुक को रहस्यों से भर दिया था।
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म का ट्रेलर कैसा होता है।
माइथ्री मूवी मेकर्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर यह जानकारी दी है कि आज शुक्रवार के दिन ट्रेलर रिलीज किया जाएगा।
फिल्म का निर्देशन आदिक रविचंदन द्वारा ने किया है।
इस फिल्म को सिनेमाघरों में 10 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। जो तमिल, तेलुगु, कन्नड़, हिंदी और मलयालम सहित कई भाषाओं में होगी।
फिल्म में अजित कुमार के अलावा तृषा मुख्य भूमिका में होंगी।
मनोज कुमार के परिवार में कौन-कौन, क्या करते हैं बच्चे? जानिए