अमर उजाला
Fri, 5 August 2022
बॉलीवुड से साउथ तक अपनी पहचान बना चुकी अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा देशमुख 5 अगस्त को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं
जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक हैं। हालांकि पहली मुलाकात में जेनेलिया रितेश को बिलकुल भी पसंद नहीं करती थीं
रितेश और जेनेलिया की पहली मुलाकात अपनी पहली फिल्म तुझे मेरी कसम की शूटिंग के दौरान हुई थी
जेनेलिया और रितेश की मुलाकात हैदराबाद के एयरपोर्ट पर हुई थी, वहीं रितेश को पहले ही बता दिया गया था कि उनकी हीरोइन उनका इंतजार कर रही होगी
लेकिन जब वह एयरपोर्ट पर पहुंचे तो जेनिलिया का रवैया देखकर हैरान रह गए। यहां तक कि रितेश ने ही जेनेलिया से हाथ मिलाया था
काम के दौरान ही दोनों की दोस्ती गहरी होती चली गई, वे खूब बातें किया करते थे और उन्हें अहसास भी नहीं हुआ कि कब एक दूसरे के लिए दिल में जगह बन गई
कानूनी पचड़े में फंसीं हरनाज संधू