अमर उजाला
Fri, 10 May 2024
गौहर खान और जैद दरबार ने गुरुवार को बेटे जेहान का जन्मदिन मनाया।
जेहान अब पूरे एक साल के हो गए हैं। इसी खुशी में पार्टी का आयोजन किया गया।
इस दौरान गौहर जब पैपराजी के सामने गईं तो बेटे जेहान को हंसाने की खूब कोशिश की।
जेहान अपनी मां की बातों को खिलखिला कर हंस पड़े।
गौहर ने बेटे के पहले जन्मदिन की खूबसूरत तस्वीरें अपने इंस्टा अकाउंट पर साझा की हैं।
गौहर और जैद की लव मैरिज हुई थी।
अब दोनों अपनी शादीशुदा लाइफ में बेहद खुश हैं और अब इन दोनों का एक बेटा भी है।
बेटी तारा के साथ पार्टी में मस्ती करती दिखीं माही विज