अमर उजाला
Sat, 9 August 2025
अश्विन कुमार के निर्देशन में बनी एनिमेशन फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है।
इस फिल्म के कलेक्शन के आगे सभी फिल्में फीकी पड़ती दिखाई दे रही हैं।
'महावतार नरसिम्हा' ने बीते शुक्रवार को 8 करोड़ रुपये कमाए, जबकि गुरुवार को फिल्म ने 5.25 करोड़ रुपये कमाए थे। वीकएंड की शुरुआत होने से पहले ही कमाई में उछाल देखने को मिला है।
यह संकेत है कि इस वीकएंड फिल्म जबरदस्त कमाई करने की ओर बढ़ चुकी है।
'महावतार नरसिम्हा' ने 15 दिनों में अभी तक कुल 126.25 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
इसके अलावा साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘किंगडम’ भी सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है।
शुक्रवार के दिन फिल्म ने 1 करोड़ रुपये कमाए, जबकि गुरुवार को फिल्म ने 1.26 करोड़ रुपये कमाए थे।
फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें, तो इसने अभी तक 9 दिनों में 48.40 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
'किंगडम' फिल्म का निर्देशन गोतम तिन्नानुरी ने किया है। यह एक एक्शन फिल्म है।
आठ दिनों में बॉक्स ऑफिस पर पस्त हुई ‘धड़क 2’, शुक्रवार को लाखों में सिमटी कमाई