बॉलीवुड में विदेशी बालाएं

अमर उजाला

Sun, 11 July 2021

Image Credit : Instagram- Jacquiline Fernandez

बॉलीवुड में विदेशी अदाकाराओं का भी खूब बोलबाला है, किसी ने यहां अपने अभिनय से किस्मत चमकाई तो किसी को एक-दो फिल्मों से संतोष करना पड़ा

Image Credit : Instagram- Nargis Fakiri
जानिए उन 10 विदेशी अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में चमकाई अपनी किस्मत
Image Credit : Instagram- Nora Fatehi

कटरीना कैफ

फिल्म बूम से फिल्मों में कदम रखने वालीं खूबसूरत अदाकारा कैटरीना कैफ ने अब तक खान तिकड़ी और खिलाड़ी कुमार से लेकर हर बड़े अभिनेताओं संग काम किया है
Image Credit : Instagram- Katrina Kaif

This browser does not support the video element.

नरगिस फाकरी

फिल्म रॉकस्टार से दर्शकों के दिलों में छा जाने वालीं नरगिस फाकरी विदेशी अदाकाराओं की सूची में आती हैं, इनके करियर में हाउसफुल सीरीज की फिल्म भी शामिल है

Video Credit : Instagram- Nargis Fakiri

This browser does not support the video element.

जैकलीन फर्नांडिज

श्रीलंकन ब्यूटी जैकलीन ने फिल्म अलादीन से बॉलीवुड में कदम रखा, इसके बाद हाउसफुल, किक और रेस 3 जैसी फिल्मों से अपने अभिनय कौशल का जादू दिखाया
Video Credit : Instagram- Jacquiline Fernandez

एमी जैक्सन

मूलत: ब्रिटिश एक्ट्रेस और मॉडल रह चुकीं एमी रोबोट 2.0, सिंह इज ब्लिंग और आई से अपने अभिनय का जादू बॉलीवुड में दिखा चुकी हैं
Image Credit : Instagram- Amy Jackson

This browser does not support the video element.

नोरा फतेही

अपने डांस और शानदार मूव्स से दर्शकों के दिलों की धड़कन बनीं कनाडा की नोरा ने फिल्मों में कई आइटम नंबर्स किए, फिल्म स्ट्रीट डासंर 3डी में बतौर एक्ट्रेस भी काम किया
Video Credit : Instagram- Nora Fatehi

सनी लियोन

अपनी मादक अदाओं से एक विशेष वर्ग की चहेती सनी ने बॉलीवुड में फिल्म जिस्म-2, रागिनी एमएमएस 2 में निभाए किरदारों से खासी पहचान बनाई है

Image Credit : Instagram- Sunny Leone

बारबरा मोरी

मैक्सिकन ब्यूटी बारबरा की बॉलीवुड में शानदार शुरुआत हुई थी, पहली फिल्म काइट्स में उनके साथ एशिया के मोस्ट हैंडसम मैन ऋत्तिक रोशन थे
Image Credit : Instagram- Barbara Mori

जेसिली मोनटेरियो

ब्राजीलियन मॉडल जेसिली ने फिल्म लव आज कल से बॉलीवुड में शुरुआत की थी जिसमें उनके साथ सैफ अली खान थे
Image Credit : Instagram- Giselli Monteiro

याना गुप्ता

बाबूजी जरा धीरे चलो गाने में अपने ठुमके से लाखों को दीवाना बनाने वालीं याना ने बॉलीवुड में एक अजनबी के अलावा तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी हाथ आजमाया है
Image Credit : Instagram- Yana Gupta

एरिका कार

बॉलीवुड में इस पोलिश एक्ट्रेस ने फिल्म शिवाए से डेब्यू किया था जिसमें उनके साथ सिंघम अजय देवगन थे, फिल्म को काफी वाहवाही मिली
Image Credit : Instagram- Erika Kar

अपने चेहरे को यूं बदल चुकीं ये एक्ट्रेसेस

Instagram- Shilpa Shetty
Read Now