अमर उजाला
Sat, 3 May 2025
कन्हैया लाल हत्याकांड पर आधारित फिल्म 'ज्ञानवापी फाइल्स: ए टेलर्स मर्डर स्टोरी' 27 जून को रिलीज होगी। इसके निर्माता अमित जानी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अमित जानी ने कहा 'यह फिल्म उदयपुर के दर्जी कन्हैया लाल की हत्या की नाटकीय पुनर्कथन है, एक ऐसी घटना जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था।'
उन्होंने आगे कहा 'फिल्म अपराध के पुनर्निर्माण से कहीं ज्यादा, हत्या के पीछे की मानसिकता और समाज की चुप्पी पर प्रकाश डालती है।'
जानी के मुताबिक फिल्म का निर्देशन भरत एस श्रीनेत कर रहे हैं। इसमें विजय राज और प्रीति झंगियानी मुख्य किरदार में होंगे।
अमित जानी ने बताया यह फिल्म यूके, यूएस और दुबई सहित दुनिया भर में 4,500 स्क्रीन पर रिलीज होगी।
कन्हैया लाल की जून 2022 में उदयपुर के हाथीपोल इलाके में उनकी टेलरिंग की दुकान पर दो लोगों ने कथित तौर पर हत्या कर दी थी।
इल्जाम था कि कन्हैया लाल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट का समर्थन किया था।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी इस मामले की जांच कर रही है।
ट्रेडिशनल लुक में खिलीं करिश्मा और हिना खान की मुस्कान ने जीता दिल