अमर उजाला
Wed, 18 June 2025
जल्द ही ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा’ कॉमेडी शो शुरू होने वाला है। कपिल शर्मा अपनी कॉमेडी से दर्शकों को खूब हंसाते हैं। सिर्फ कपिल ही नहीं कई और काॅमेडियन भी हैं, जो अपनी कॉमेडी से दर्शकों को लोट-पोट होने पर मजबूर कर देते हैं। हम आपको ऐसे ही कुछ टीवी कॉमेडियन के बारे में बता रहे हैं।
कृष्णा अभिषेक : एक्टर गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक की काॅमेडी भी दर्शकों को अच्छी लगती है। कृष्णा अब तक कई कॉमेडी शो का हिस्सा रह चुके हैं। कपिल शर्मा के शो में भी वह सपना नाम की एक महिला का फनी रोल निभाते हैं।
कीकू शारदा : कीकू शारदा को दर्शक कॉमेडी सीरियल ‘एफआईआर’ से देख रहे हैं। वह ‘कॉमेडी सर्कस’ से लेकर कपिल शर्मा के शो तक में नजर आ चुके हैं। कीकू की खासियत है कि वह खुद का मजाक बनाने में भी पीछे नहीं रहते हैं।
सुनील ग्रोवर: सुनील ग्रोवर को तो कॉमेडी में महारत हासिल है। वह किसी भी किरदार में खुद को ढाल लेते हैं। सुनील ग्रोवर ने गूत्थी, डॉक्टर गुलाटी जैसे चर्चित कॉमिक कैरेक्टर कपिल शर्मा के शो में निभाए हैं।
भारती सिंह: भारती सिंह टीवी की दुनिया में जाना-माना नाम बन चुकी हैं। फीमेल कॉमेडियन में भारती सिंह सबसे टॉप पर हैं। भारती का फनी अंदाज दर्शकों को बहुत अच्छा लगता है। भारती भी कई बार कपिल शर्मा के शो में नजर आ चुकी हैं। साथ ही वह दूसरे शो भी करती हैं।
सुदेश लहरी: सुदेश लहरी की जोड़ी कृष्णा अभिषेक के साथ खूब पॉपुलर हुई। इन दिनों सुदेश लहरी ‘लाफ्टर शेफ 2’ में नजर आ रहे हैं। वह भी कई सिंगर्स की मिमिक्री कमाल की कर लेते हैं। कॉमेडी करने में भी उनका कोई जवाब नहीं है।
सुगंधा मिश्रा: सुगंधा मिश्रा ने करियर की शुरुआत सिंगिंग से की थी। मगर कई सिंगर की आवाज वह बखूबी निकाल लेती थीं। कॉमेडी भी अच्छी करती हैं। इंस्टाग्राम पर भी फनी वीडियो बनाकर सुगंधा दर्शकों को हंसाती हैं।
शमा की आखों की गुस्ताखियों में गुम हुए फैंस