एड शीरन पर चढ़ा चैंपियंस ट्रॉफी का खुमार, टीम इंडिया की जर्सी पहन कॉन्सर्ट में मचाया धमाल

अमर उजाला

Sun, 16 February 2025

Image Credit : ANI

ब्रिटिश पॉप गायक एड शीरन इस समय भारत दौरे पर हैं, जहां बीते शनिवार को उन्होंने दिल्ली के गुरूग्राम में अंतिम कॉन्सर्ट किया।

Image Credit : इंस्टाग्राम- @edhq

गुरूग्राम कॉन्सर्ट में एड शीरन का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह टीम इंडिया की जर्सी पहने दिख रहे हैं। 

Image Credit : इंस्टाग्राम- @edhq

इस आधिकारिक जर्सी को पहन शीरन ने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया का समर्थन किया।

Image Credit : इंस्टाग्राम- @edhq

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे क्लिप में जब एड शीरन भारतीय जर्सी के साथ काली पैंट पहनकर स्टेज पर आए, तो फैंस ने उनका जोरदार तालियों से स्वागत किया।

Image Credit : इंस्टाग्राम- @edhq

भारत दौरे के आखिरी कॉन्सर्ट में शीरन ने 'लव योरसेल्फ', 'परफेक्ट', और 'हैपियर' जैसे गानों को गाकर अपने प्रशंसकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। 

Image Credit : इंस्टाग्राम- @edhq

साथ ही एड शीरन ने अपने प्रशंसकों का धन्यवाद किया और भारत में तीन हफ्तों को शानदार बताते हुए जल्द ही दोबारा भारत आने की मंशा जाहिर की। 

Image Credit : इंस्टाग्राम- @edhq

दिल्ली कॉन्सर्ट की शुरूआत गायिका-अभिनेत्री लिसा मिश्रा ने की। ‘कबीरा’ और ‘सजना वे’ गानों से उन्होंने लोगों को मंत्रमुगध कर दिया।

Image Credit : इंस्टाग्राम- @edhq

‘तुम्हें लगता है हम बिकाऊ हैं…’ रिश्वत लेने का आरोप लगा तो आगबबूला हुए प्रिंस नरूला

इंस्टाग्राम
Read Now