अमर उजाला
Sun, 16 February 2025
ब्रिटिश पॉप गायक एड शीरन इस समय भारत दौरे पर हैं, जहां बीते शनिवार को उन्होंने दिल्ली के गुरूग्राम में अंतिम कॉन्सर्ट किया।
गुरूग्राम कॉन्सर्ट में एड शीरन का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह टीम इंडिया की जर्सी पहने दिख रहे हैं।
इस आधिकारिक जर्सी को पहन शीरन ने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया का समर्थन किया।
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे क्लिप में जब एड शीरन भारतीय जर्सी के साथ काली पैंट पहनकर स्टेज पर आए, तो फैंस ने उनका जोरदार तालियों से स्वागत किया।
भारत दौरे के आखिरी कॉन्सर्ट में शीरन ने 'लव योरसेल्फ', 'परफेक्ट', और 'हैपियर' जैसे गानों को गाकर अपने प्रशंसकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
साथ ही एड शीरन ने अपने प्रशंसकों का धन्यवाद किया और भारत में तीन हफ्तों को शानदार बताते हुए जल्द ही दोबारा भारत आने की मंशा जाहिर की।
दिल्ली कॉन्सर्ट की शुरूआत गायिका-अभिनेत्री लिसा मिश्रा ने की। ‘कबीरा’ और ‘सजना वे’ गानों से उन्होंने लोगों को मंत्रमुगध कर दिया।
‘तुम्हें लगता है हम बिकाऊ हैं…’ रिश्वत लेने का आरोप लगा तो आगबबूला हुए प्रिंस नरूला