अमर उजाला
Wed, 12 November 2025
टीवी अभिनेत्री दिशा परमार ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं।
इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ने अपने जन्मदिन के जश्न के खूबसूरत पलों को साझा किया है।
इस तस्वीर में अभिनेत्री लाइट ब्लू कलर का गाउन पहने दिख रही हैं।
वहीं इस तस्वीर की बात की जाए तो, प्लेट्स में एक्ट्रेस केक रखे हुए हैं, जिसपर कैंडिल लगी हुई है। उसपर लिखा है ‘हैप्पी बर्थडे दिशा।’
इस पोस्ट को साझा करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, 'पिछला महीना काफी परेशानी वाला रहा, जिसमें कई बार बीमार हुई और ठीक हुई। हालांकि अब मैं 31 साल की हो गई, बहुत दिनों बाद तैयार हुई अच्छा लग रहा है।’
नेटिजंस भी कमेंट सेक्शन में अभिनेत्री को बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे क्वीन।’ वहीं दूसरे यूजर ने कहा, ‘शानदार तस्वीरें।’
दिशा परमार को टीवी सीरियल ‘प्यार का दर्द है’ और ‘मीठा मीठा प्यारा प्यारा’ से पहचाना जाता है।
वियतनाम में छुट्टियां मना रहीं आरजे महवश, शेयर कीं स्टनिंग फोटोज