उर्मिला मांतोडकर से लेकर ईशा कोप्पिकर तक, इन अभिनेत्रियों को राम गोपाल वर्मा ने बनाया स्टार

अमर उजाला

Mon, 7 April 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम

राम गोपाल वर्मा सिनेमा की दुनिया में एक ऐसे निर्देशक हैं, जिन्होंने बॉलीवुड को अलग मुकाम पर पहुंचाने का काम किया।

Image Credit : सोशल मीडिया

निर्देशक ने कई अभिनेत्रियों को रातों-रात स्टार बना दिया था। आज जानेंगे उन अभिनेत्रियों के बारे में, जिन्हें पहचान दिलाने में राम गोपाल वर्मा ने अहम भूमिका अदा की।

Image Credit : सोशल मीडिया

उर्मिला मांतोडकर

उर्मिला मांतोडकर ने अपना करियर एक चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर शुरू किया था और उसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम भी किया, लेकिन उन्हें पहचान नहीं मिली। फिर राम गोपाल वर्मा ने उन्हें अपनी फिल्म 'रंगीला' में कास्ट किया, जिसने अभिनेत्री को रातों-रात स्टार बना दिया था। इस फिल्म से उनकी काफी चर्चा हुई थी। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

ईशा कोप्पिकर

राम गोपाल वर्मा ने अपनी फिल्मों में आइटम सॉन्ग का चलन शुरू किया। उन्होंने साल 2002 में आई फिल्म 'कंपनी' में 'खल्लास' नाम का आइटम सॉन्ग दिया, जिसमें ईशा कोप्पिकर को कास्ट किया और इसी गाने से अभिनेत्री प्रसिद्ध हो गई। अभिनेत्री को बॉलीवुड में इस गाने एक अलग पहचान दी।

Image Credit : इंस्टाग्राम @isha_konnects

जिया खान

जिया खान को राम गोपाल वर्मा ने ही सिनेमा इंडस्ट्री में लॉन्च किया था। निर्देशक ने अभिनेत्री को पहली बार 'निशब्द' फिल्म में लॉन्च किया था। इसके बाद उन्होंने अभिनेत्री के साथ कई प्रोजेक्ट पर काम किया था।

Image Credit : सोशल मीडिया

अंतरा माली

अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत साल 1998 में किया था, लेकिन उन्हें कोई खास पहचान नहीं मिली। राम गोपाल के निर्देशन में अंतरा ने पहली फिल्म 'प्रेम कथा' की, जिसने उन्हें खास उपलब्धि दिलाई थी। इस फिल्म ने अभिनेत्री की किस्मत बदल दी। इसके बाद अभिनेत्री ने राम गोपाल वर्मा के साथ 'रोड', 'कंपनी', 'डरना मना है' जैसी कई फिल्में कींं।

Image Credit : सोशल मीडिया

अंशू राजपूत

साल 2021 में राम गोपाल वर्मा ने अंशू राजपूत को फिल्म 'डी कंपनी' से लॉन्च किया था। इस फिल्म से वो चर्चा में आ गई थी। अभिनेत्री अपने बोल्ड सूट से अक्सर चर्चा में रहती हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम- @anshoorajput14

मधु शालिनी

साल 2012 में आई 'डिपार्टमेंट' फिल्म में राम गोपाल वर्मा ने मधु को लॉन्च किया था। इस फिल्म में अभिनेत्री ने आइटम सॉन्ग किया था। यह गाना था ‘थोड़ी सी जो पी ली है’, इस गाने के लिए निर्देशक ने करोड़ो रुपये खर्च कर दिए थे।

Image Credit : इंस्टाग्राम- @iammadhushalini

फिटनेस की दीवानी ही नहीं, ‘चीट डे क्वीन’ भी हैं शिल्पा शेट्टी

इंस्टाग्राम @theshilpashetty
Read Now