अमर उजाला
Mon, 7 April 2025
राम गोपाल वर्मा सिनेमा की दुनिया में एक ऐसे निर्देशक हैं, जिन्होंने बॉलीवुड को अलग मुकाम पर पहुंचाने का काम किया।
निर्देशक ने कई अभिनेत्रियों को रातों-रात स्टार बना दिया था। आज जानेंगे उन अभिनेत्रियों के बारे में, जिन्हें पहचान दिलाने में राम गोपाल वर्मा ने अहम भूमिका अदा की।
उर्मिला मांतोडकर ने अपना करियर एक चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर शुरू किया था और उसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम भी किया, लेकिन उन्हें पहचान नहीं मिली। फिर राम गोपाल वर्मा ने उन्हें अपनी फिल्म 'रंगीला' में कास्ट किया, जिसने अभिनेत्री को रातों-रात स्टार बना दिया था। इस फिल्म से उनकी काफी चर्चा हुई थी।
राम गोपाल वर्मा ने अपनी फिल्मों में आइटम सॉन्ग का चलन शुरू किया। उन्होंने साल 2002 में आई फिल्म 'कंपनी' में 'खल्लास' नाम का आइटम सॉन्ग दिया, जिसमें ईशा कोप्पिकर को कास्ट किया और इसी गाने से अभिनेत्री प्रसिद्ध हो गई। अभिनेत्री को बॉलीवुड में इस गाने एक अलग पहचान दी।
जिया खान को राम गोपाल वर्मा ने ही सिनेमा इंडस्ट्री में लॉन्च किया था। निर्देशक ने अभिनेत्री को पहली बार 'निशब्द' फिल्म में लॉन्च किया था। इसके बाद उन्होंने अभिनेत्री के साथ कई प्रोजेक्ट पर काम किया था।
अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत साल 1998 में किया था, लेकिन उन्हें कोई खास पहचान नहीं मिली। राम गोपाल के निर्देशन में अंतरा ने पहली फिल्म 'प्रेम कथा' की, जिसने उन्हें खास उपलब्धि दिलाई थी। इस फिल्म ने अभिनेत्री की किस्मत बदल दी। इसके बाद अभिनेत्री ने राम गोपाल वर्मा के साथ 'रोड', 'कंपनी', 'डरना मना है' जैसी कई फिल्में कींं।
साल 2021 में राम गोपाल वर्मा ने अंशू राजपूत को फिल्म 'डी कंपनी' से लॉन्च किया था। इस फिल्म से वो चर्चा में आ गई थी। अभिनेत्री अपने बोल्ड सूट से अक्सर चर्चा में रहती हैं।
साल 2012 में आई 'डिपार्टमेंट' फिल्म में राम गोपाल वर्मा ने मधु को लॉन्च किया था। इस फिल्म में अभिनेत्री ने आइटम सॉन्ग किया था। यह गाना था ‘थोड़ी सी जो पी ली है’, इस गाने के लिए निर्देशक ने करोड़ो रुपये खर्च कर दिए थे।
फिटनेस की दीवानी ही नहीं, ‘चीट डे क्वीन’ भी हैं शिल्पा शेट्टी