अमर उजाला
Fri, 4 April 2025
'पुष्पा' फेम अभिनेता अल्लू अर्जुन अब निर्देशक एटली के साथ फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं।
आज शुक्रवार को अल्लू अर्जुन निर्देशक एटली के साथ बैठक करने चेन्नई पहुंचे।
अभिनेता को हैदराबाद एयरपोर्ट पर देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रिपोर्ट्स के अनुसार सन पिक्चर्स इस अनाम फिल्म का निर्माण अकेले ही करेगी।
एटली के साथ अल्लू अर्जुन की फिल्म की आधिकारिक घोषणा जल्द हो सकती है।
हालांकि, एटली पहले सलमान खान के साथ एक फिल्म बनाने वाले थे, लेकिन बजट के कारण वह फिल्म टल गई थी।
एटली ने बॉलीवुड में अपने निर्देशन करियर की शुरुआत शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘जवान’ से किया था।
'जिंदगी में जल्दबाजी न करें', सुष्मिता सेन ने फैंस को किया मोटिवेट