अमर उजाला
Sat, 5 April 2025
बेहतरीन अदाकारा डिंपल कपाड़िया एक ऐसी अभिनेत्री भी हैं जिन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों पर राज किया।
उन्होंने 15 साल की उम्र में एक सुपरस्टार से शादी कर ली, उसी साल गर्भवती हो गईं और इंडस्ट्री से ब्रेक ले लिया।
1971 में डिंपल को बड़ा ब्रेक तब मिला था जब राज कपूर ने उन्हें अपनी फिल्म बॉबी में अहम किरदार के लिए चुना।
फिल्म की शूटिंग के दौरान ही डिंपल राजेश खन्ना के साथ प्यार में पड़ गईं। 15 साल की उम्र में उन्होंने शादी कर ली।
राजेश खन्ना ने जब डिंपल से शादी की थी तब वह 30 साल के थे। डिंपल जल्द ही गर्भवती हो गईं।
बॉबी फिल्म रिलीज होने के बाद डिंपल ने अपने पति की इच्छा के मुताबिक फिल्मी दुनिया छोड़ दी।
नौ साल साथ रहने के बाद, डिंपल और राजेश खन्ना ने अलग होने का फैसला किया। 1982 में दोनों का तलाक हो गया।
साल 1984 में, डिंपल ने फिल्मों में वापसी की और ऋषि कपूर के साथ एक और हिट फिल्म सागर से इंडस्ट्री में वापसी की।
अगले 10 सालों में, कपाड़िया बॉलीवुड की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से हो गईं।
वीकएंड पर ‘छावा’ की कमाई में आया उछाल, किया इतना कलेक्शन