चहल से अलग हुईं धनश्री, जानिए कितनी है नेटवर्थ और कहां से होती है तगड़ी कमाई?

अमर उजाला

Thu, 20 March 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम @dhanashree9

लंबे समय से धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल का तलाक सुर्खियों में बना हुआ था। अंत में 20 मार्च को दोनों एक दूसरे से आधिकारिक तौर पर अलग हो गए। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

गुरुवार को वकील ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों की शादी अब खत्म हो चुकी है, दोनों अलग हो चुके हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@dhanashree9

कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि धनश्री को चहल से 4.50 करोड़ रुपये की रकम एलिमनी के तौर पर मिली है।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@dhanashree9

धनश्री वर्मा एक कोरियोग्राफर और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर हैं। दोनों की मुलाकात ऑनलाइन डांस सीखने के दौरान हुई थी।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@dhanashree9

इस दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ती गई और अंत में चहल और धनश्री ने दिसंबर 2020 में शादी कर ली। लगभग चार साल साथ रहने के बाद दोनों ने अपनी राहें जुदा करने का फैसला किया।

Image Credit : इंस्टाग्राम@dhanashree9

धनश्री वर्मा के नेटवर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह लगभग 24 करोड़ रुपये है। इनकी कमाई ब्रांड एंडोर्समेंट, डांस कोलैबोरेशन और यूट्यूब कंटेंट से होती है।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@dhanashree9

समंदर के बीच करिश्मा बिता रहीं खास पल, फैंस बोले- बिल्कुल हीरे की तरह…

इंस्टाग्राम @therealkarismakapoor
Read Now