अमर उजाला
Fri, 8 August 2025
सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘धड़क 2’ एक हफ्ते में ही बॉक्स ऑफिस पर सांसें भर रही है।
आलम ये है कि आठवें दिन फिल्म का कलेक्शन अब लाखों में आ गया है।
शुक्रवार को अपने आठवें दिन ‘धड़क 2’ ने खबर लिखे जाने तक सिर्फ 59 लाख रुपए ही हासिल कर पाए हैं।
इस तरह से आठ दिनों में ‘धड़क 2’ का कुल कलेक्शन सिर्फ 17.29 करोड़ रुपए तक ही पहुंच पाया है।
‘धड़क 2’ पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है। फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 3.5 करोड़ रुपए के साथ अपनी शुरुआत की थी।
इसके बाद फिल्म के कलेक्शन में किसी भी दिन बड़ी उछाल देखने को नहीं मिली।
आठ दिनों में सिर्फ 17.29 करोड़ रुपए का कलेक्शन करने वाली ‘धड़क 2’ के आने वाले दिनों में भी सुधार की गुंजाइश कम मालूम पड़ती है।
‘धड़क 2’ के बॉक्स ऑफिस पर धराशायी होने से सिद्धांत चतुर्वेदी के खाते में एक और फ्लॉप फिल्म जुड़ गई है।
कभी कार तो कभी सड़क पर, डायना पेंटी ने दिए कई पोज