कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ एक हफ्ते में ही हुई फुस्स, जानें कुल कमाई

अमर उजाला

Fri, 13 June 2025

Image Credit : एक्स

कमल हासन अभिनीत ‘ठग लाइफ’ सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकामयाब साबित हो रही है।

Image Credit : x

'ठग लाइफ' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसने गुरुवार यानी कि आठवें दिन 1.15 करोड़ रुपये कमाए। वहीं बुधवार को फिल्म ने 1.22 करोड़ रुपये कमाए थे।

 

Image Credit : x

फिल्म के कुल कमाई की बात करें तो इसने अभी तक 43.37 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

Image Credit : इंस्टाग्राम

मणिरत्नम के निर्देशन में बनी ‘ठग लाइफ’ ने अपने ओपनिंग डे पर 15.5 करोड़ रुपये के साथ शानदार शुरुआत की थी। हालांकि, इसके बाद से ही फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिल रही है।

Image Credit : एक्स

इसके साथ ही आपको बताते चलें कि करीब 36 साल बाद कमल हासन और मणिरत्नम नायकन ने एक साथ फिल्मी पर्दे पर वापसी की है।

Image Credit : एक्स

इस फिल्म में दर्शकों को अभिनेता कमल हासन का युवा रूप भी देखने को मिला है, जिसने उनके फैंस के मन में उत्साह लाने का काम किया।

Image Credit : एक्स

फिल्म में कमल हासन के अलावा सिलंबरासन टीआर, तृषा कृष्णन, जोजू जॉर्ज, अशोक सेलवन, ऐश्वर्या लक्ष्मी, नस्सर, अली फजल और रोहित सराफ जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

Image Credit : x

'हाउसफुल 5' की रफ्तार हुई धीमी, जानें अब तक कितना पहुंचा कलेक्शन?

एक्स
Read Now