अमर उजाला
Sun, 8 June 2025
तमिल सुपरस्टार कमल हासन अभिनीत ‘ठग लाइफ’ तमाम विवादों के बाद गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
मणिरत्नम के निर्देशन में बनी 'ठग लाइफ' अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' के आगे फीकी पड़ती दिखाई दे रही है।
'ठग लाइफ' ने बीते शनिवार को 7.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं शुक्रवार को फिल्म ने 7.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके अलावा ओपनिंग डे पर फिल्म ने 15.5 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शुरुआत की थी।
फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो इसने अभी तक 30.15 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
'ठग लाइफ' फिल्म में दर्शकों को युवा कमल हासन भी दिख रहे हैं, जिसे देख नेटिजंस शानदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
यह एक गैंगस्टर एक्शन ड्रामा जॉनर की फिल्म है। इसके जरिए कमल हासन और मणिरत्नम नायकन ने 36 साल बाद एक साथ फिल्मी पर्दे पर वापसी की है।
फिल्म में कमल हासन के अलावा सिलंबरासन टीआर, तृषा कृष्णन, जोजू जॉर्ज, अशोक सेलवन, ऐश्वर्या लक्ष्मी, नस्सर, अली फजल और रोहित सराफ जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
'हाउसफुल 5' को मिला ईद और वीकएंड का फायदा, दूसरे दिन कमा लिए इतने करोड़