अमर उजाला
Mon, 10 March 2025
सोहम शाह अभिनीत फिल्म ‘क्रेजी’ शुरुआती दिनों से ही कमाई में पीछे रही है।
बीते रविवार को फिल्म ने मात्र 1.20 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है।
8 मार्च शनिवार के दिन ‘क्रेजी’ ने 1.4 करोड़ रुपये कमाए थे, जिससे बीते रविवार को इसके कलेक्शन में बढ़त की उम्मीद थी।
‘क्रेजी’ की रफ्तार अब कम होती दिखाई पड़ रही है।
अभी तक 10 दिनों में फिल्म ने कुल 10.05 करोड़ रुपये कमाए हैं।
गिरीश कोहली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘क्रेजी’ में सोहम शाह के अलावा शिल्पा शुक्ला, निमिषा सजायन और टीनू आनंद ने भूमिका निभाई है।
शमा की शोख अदाएं और मौनी का बोल्ड अंदाज, देखिए बी-टाउन की अदाकाराओं के खूबसूरत लुक