अमर उजाला
Fri, 29 March 2024
कृति सेनन इस समय अपनी फिल्म क्रू को लेकर चर्चा में हैं
अभिनेत्री जोरों-शोरों से अपनी फिल्म का प्रमोशन करने में लगी हुई हैं
हाल ही में, टाइम्स नाऊ को दिए एक इंटरव्यू में कृति से राजनीति में एंट्री को लेकर कुछ सवाल किए गए
इसका जवाब देते हुए अभिनेत्री ने कहा कि उनका फिलहाल ऐसा कोई इरादा नहीं है, वह तब तक कुछ भी नया नहीं करेंगी, जब उनके अंदर से उस काम को करने के लिए आवाज न आए
कृति ने कहा, 'किसी भी काम को करने को लेकर जब तक मैं इसके बारे में बहुत पैशनेट नहीं होती हूं, तब तक नहीं करती हूं, अगर किसी दिन, मेरे दिल में यह आता है कि मैं कुछ और करना चाहती हूं, हो सकता है फिर करूं'
कंगना के राजनीति जॉइन करने को लेकर कहा, "इंसान को समय-समय पर गियर बदलते रहना चाहिए और खुद को वो काम करने के लिए चुनौती देनी चाहिए जो उसने पहले नहीं किया हो"
‘ओम शांति ओम’ में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर चुकी हैं जोया