अमर उजाला
Tue, 2 April 2024
तब्बू इन दिनों अपनी फिल्म 'क्रू' को लेकर चर्चाओं में हैं, दर्शक इस कॉमेडी फिल्म को पसंद कर रहे हैं
इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर और कृति सेनन ने भी काम किया है, वहीं अनिल कपूर और रिया कपूर इसके निर्माता हैं
कपूर परिवार से अपने नाते को लेकर अब तब्बू ने बड़ा खुलासा किया है
तब्बू ने हाल ही में दिए साक्षात्कार में बताया कि उनका कपूर परिवार से 35 साल पुराना रिश्ता है
उन्होंने बताया कि उस दौरान 'क्रू' की निर्माता रिया कपूर छोटी बच्ची थीं
तब्बू ने संजय कपूर के साथ साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म प्रेम में काम किया था, इसके निर्माता बोनी कपूर थे
अनिल कपूर के साथ तब्बू ने 'विरासत' फिल्म में काम किया था, तब से ही वे कपूर परिवार से जुड़ी हुई हैं
अनुपमा ने किया खुलासा, कहा- PM मोदी से सीखा गुजराती लहजा