नौवें दिन ही लुढ़की ‘वॉर 2’ की कमाई, ‘कुली’ की पकड़ हुई और मजबूत

अमर उजाला

Sat, 23 August 2025

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों रजनीकांत की ‘कुली’ और ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है।

Image Credit : इंस्टाग्राम

हालांकि, ‘कुली’ ऋतिक और जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ पर भारी पड़ती दिख रही है।

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

शुक्रवार को अपने 9वें दिन ‘कुली’ ने बॉक्स ऑफिस पर 6.01 करोड़ रुपए की कमाई की।

Image Credit : यूट्यूब

इसके साथ ही ‘कुली’ का कुल कलेक्शन 10 दिनों में 235.81 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

Image Credit : सोशल मीडिया

दूसरी ओर ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ शुक्रवार को ‘कुली’ से काफी पीछे रह गई।

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

‘वॉर 2’ शुक्रवार को 9वें दिन सिर्फ 3.80 करोड़ रुपए ही जुटा पाई।

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

इस तरह से नौ दिनों में ‘वॉर 2’ की कुल कमाई 208.12 करोड़ रुपए ही हो पाई है।

Image Credit : सोशल मीडिया

‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर जैसे दो बड़े स्टार होने के बावजूद खराब कहानी की वजह से फिल्म वो कमाल नहीं दिखा पाई, जिसकी उम्मीद थी।

Image Credit : सोशल मीडिया

जीनत अमान का क्लासी अंदाज और अपूर्वा मुखीजा का हॉट लुक, क्या देखा आपने?

इंस्टाग्राम
Read Now