दूसरे बेबी की प्लानिंग कर रहीं भारती सिंह, व्लॉग के जरिए दिया संकेत कॉमेडियन भारती सिंह जल्द ही एक बड़ी खुशखबरी देने वाली हैं। अपने व्लॉग में भारती और हर्ष ने संकेत दिया कि दोनों दूसरे बच्चे की प्लानिंग करने जा रहे हैं। लेकिन इसके साथ ही दोनों को एक डर भी सता रहा है कि कहीं उनके बेटे लक्ष्य को कोई कमी न महसूस हो। हाल ही में भारती ने अपने एक व्लॉग में अपने बेटे गोला (लक्ष्य) को एक कुशन और ब्लैंकिट दिया, यह समझाकर कि यह बेबी है। गोला ने उसे अच्छे से पकड़ लिया। यह देखकर भारती हैरान रह गईं। वहीं, हर्ष ने मजाक में कहा, "ठीक है, गोला ने अप्रूव कर दिया है, अब दूसरा बच्चा हम प्लान कर सकते हैं।" भारती ने यह भी बताया कि वह अभी प्रेग्नेंट नहीं हैं, लेकिन इस साल वह खुशखबरी जरूर देंगी। .