अमर उजाला
Mon, 10 March 2025
विक्की कौशल अभिनीत फिल्म 'छावा' सिनेमाघरों में छाई हुई है।
बीते रविवार को फिल्म ने 11.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिसमें तेलुगु वर्जन ने 2.5 करोड़ कमाए।
IND vs NZ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल का असर फिल्म की कमाई पर पड़ा।
फिल्म ने रिलीज के 24 दिनों में कुल 520.55 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है।
रविवार को फिल्म ने कम कमाई करने के बावजूद भी 'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
जहां 'पुष्पा 2' ने रिलीज के 24वें दिन 10 करोड़ रुपये कमाए थे, तो वहीं 'छावा' ने 11.5 करोड़ रुपये कमाए।
विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना और आशुतोष राणा ने फिल्म में शानदार भूमिका निभाई है।
रविवार के दिन ‘क्रेजी’ हुई बेअसर, जानें कुल कितनी हुई कमाई?